राजस्थान के विद्युत निगमों में 2005 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
Rajasthan Vidyut Nigam Vacancy 2026 📢 Vacancy Alert राजस्थान के विद्युत निगमों में 2005 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी जुलाई माह से ऑनलाइन आवेदन 🚀 ⚡ "विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण के लि
📢 Vacancy Alert
राजस्थान के विद्युत निगमों में 2005 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
जुलाई माह से ऑनलाइन आवेदन 🚀
"विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण है यह भर्ती"
— ऊर्जा मंत्री
📊 पदों का विवरण (Job Details)
⚙️ कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल)
727
🔧 कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल)
110
🏢 कनिष्ठ अभियंता (सिविल)
32
🧮 कनिष्ठ लेखाकार
371
👨💻 कनिष्ठ सहायक / वाणिज्यिक सहायक-II
765
कुल पद : 2,005
📅 24 जून 2026
जयपुर, 24 जून। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने प्रदेश के पांच विद्युत निगमों के लिए विभिन्न संवर्गों के कुल 2 हजार 5 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। कनिष्ठ अभियन्ता (इलेक्ट्रिकल) के 727 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (मैकेनिकल) के 110 पदों, कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) के 32 पदों, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पदों एवं कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पदों (कुल 2,005) पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है, आगामी जुलाई में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
🟢 ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और कार्मिक हितों के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में राज्य बजट घोषणा के अनुरूप विद्युत निगमों में 2,005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। राज्य में विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए ये नई सीधी भर्तियां की जा रही हैं।
🟣 श्री नागर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा की गई भर्ती सम्बन्धी घोषणाओं के अनुसरण में राज्य की पांचों विद्युत कम्पनियों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम, जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) के विभिन्न संवर्गों के पदों से जुड़ने हेतु इच्छुक योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गये हैं।
उल्लेखनीय है कि 22 जून को ही तकनीशियन-तृतीय के 2,163 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया गया है, जिनके नियुक्ति आदेश 24 जून को जारी कर कुल 2,005 रिक्तियों के लिये यह नई भर्ती प्रारम्भ की गई है।
उल्लेखनीय है कि 22 जून को ही तकनीशियन-तृतीय के 2,163 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया गया है, जिनके नियुक्ति आदेश 24 जून को जारी कर कुल 2,005 रिक्तियों के लिये यह नई भर्ती प्रारम्भ की गई है।
